फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmer returning home from the field died due to drowning in water

Azamgarh News: खेत से घर लौट रहे किसान की पानी में डूबने से मौत

Thu, 25 Sep 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning home from the field died due to drowning in water
अहरौला। थाना क्षेत्र में बेन्दुई गांव में एक किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेन्दुई गांव निवासी रामरतन (45) बुधवार की दोपहर में खेत में खाद छिड़कने गए थे। थाने पर तहरीर देने पहुंचे चचेरे भाई हीरालाल ने बताया कि घर वापस लौटते समय खेत के आसपास गहरे पानी में गिर जाने से उनकी मौत हो गई। देर तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश शुरू किए तो बगल में गिरे खाद छिड़कने के बर्तन से उन्हें खोज कर निकाला गया। मृतक रामरतन तीन पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों ने डूबने से मौत की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed