{"_id":"654934f1e3bc0a721b014ed4","slug":"farihan-fair-today-preparations-complete-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-7022-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फरिहां का मेला आज, तैयारियां पूरी\n\n\nमंगलवार की दोपहर से रूट रहेगा डायर्वट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फरिहां का मेला आज, तैयारियां पूरी मंगलवार की दोपहर से रूट रहेगा डायर्वट
विज्ञापन
फरिहां। फरिहां का मेला मंगलवार को लगेगा। पूजा कमेटियों ने तैयारी पूरी कर ली है। चार पूजा कमेटियों ने दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की है। मेला से एक दिन पहले ही पट खोल देने से देवी मां के दर्शन के लिए भक्तों आना शुरू हो गया है। मेले को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार की दोपहर से रूट डॉयर्वट किया है।
फरिहां चौक पर दुर्गा पूजा मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। मुख्य चौक पर लगने वाले मेले में दुकानदार एक दिन पूर्व से ही जगह सुरक्षित कर लेते हैं। मेले में भीड़ से दुकानदारों की बिक्री भी अच्छी हो जाती है। मेले में हस्तकला से निर्मित वस्तुओं ब्रिकी खूब होती है। मेला में श्री श्री बाल दल संगठन समिति ने मोहम्मदपुर रोड पर, शिव पार्वती संगठन समिति ने सरायमीर रोड पर, श्री दुर्गा पूजा संगठन समिति ने निजामाबाद रोड पर और बजरंग दल संगठन समिति ने आजमगढ़ रोड पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। सभी समितियों ने सजावट में कोई कमी नही छोड़ी है। शाम ढलते ही पूरा कस्बा एक दिन पूर्व से ही रोशनी से नहा उठेगा। बच्चों के खिलौने की दुकान से लगायत झूला आदि भी पूर्व से ही मेले में जमे हैं। वहीं दुर्गा पूजा संगठन समिति की ओर से बिरहा का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें गाजीपुर के काशी नाथ यादव और बलिया के दुक्की राम यादव को आमंत्रित किया गया है।
चौक पर स्थित शिव पार्वती मंदिर पर राम-रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। चौकी प्रभारी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि मेले की सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस सहित पीएसी तैनात रहेगी। वहीं मेले में भीड़ को देखते हुए मंगलवार की दोपहर से रूट डायवर्जन रहेगा। वाराणसी और जौनपुर से फरिहां आने वाले वाहन चेकपोस्ट रानी की सराय से होते हुए निजामाबाद बाईपास होते हुए निजामाबाद जाएंगे। वहीं सरायमीर के तरफ से आने वाले वाहन फरीदाबाद, परसहां, चकिया, निजामाबाद होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।