फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fancy a shot at singing and dancing stake Shweta

गायन में श्वेता और नृत्य में आकृष्ट ने मारी बाजी

Tue, 03 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 03 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fancy a shot at singing and dancing stake Shweta
सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में यंग जिनीयस टैलेंट सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित तृतीय यंग जिनियस टैलेंट अवार्ड-2015 के फाइनल राउंड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें गायन और डांस सहित सामान्य ज्ञान, पेंटिंग, मेंहदी, रंगोली और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की।
विज्ञापन


  गायन जूनियर में सोनाक्षी सिंह और सीनियर में श्वेता उपाध्याय ने बाजी मारी। वहीं डांस जूनियर में आयुषी श्रीवास्तव और सीनियर में आकृष्ट बरनवाल विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान जूनियर में अवनीश यादव और सीनियर में राहुल यादव, पेंटिंग जूनियर में अंजनि   विश्वकर्मा और सीनियर में आकांक्षा प्रजापति अव्वल रही। जबिकि मेंहदी, रंगोली और फैंसी ड्रेस में संध्या राजभर, विनय गोंड, नंदना पांडेय, सुनिता मौर्य, वंदना राजभर, आयुषी यादव और वैष्णवी श्रीवास्तव का चयन किया गया।

 निर्णायक मंडल में अमित ओझा, विनम्र शुक्ला, राघवेंद्र मिश्रा, अंबुज कुमार, साधना सोनकर और प्रदीप तिवारी शंामिल थी। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि अमितलता सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।


अध्यक्षता मो. रफी और संचालन नदीम अहमद और आराधना ने संयुक्त रुप से किया। अंत में संस्था प्रवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव ने आभार जताया।

इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, संस्था के संस्थापक आरके श्रीवास्तव, संरक्षक चंद्रपाल सिंह, प्रबंध निदेशक मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, आलोक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed