फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Family worried to bring back the son trapped in Mauritius

मारीशस में फंसे बेटे को वापस लाने को परिजन परेशान

Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Family worried to bring back the son trapped in Mauritius
आजमगढ़। रोजी रोटी की तलाश में मारीशस गए युवक से परिवार का संपर्क टूट गया है। जिसे लेकर उसके परिवार के लोग परेशान हैं। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं उक्त युवक के पिता ने जिला प्रशासन को पत्र देकर अपने पुत्र की सकुशल घर वापसी की मांग की है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सेर्रा गांव निवासी रामअवतार चौहान खेती किसानी का कार्य करते हैं। उनका पुत्र आनंद चौहान रोजी रोटी की तलाश में पांच नवंबर 2019 को मारीशस गया। जहां वह फायर माउंटेन टेक्सटाइल्स लिमिटेड के एचआर डिपार्टमेंट में टीम लीडर के पद पर कार्य कर रहा था। 2019 में मारीशस गया आनंद 27 मई को घर आने वाला था। लेकिन किसी बात को लेकर उसका कंपनी के मालिक अनिल कोहली से विवाद हो गया। इसके बाद से उसका परिवार से संपर्क टूट गया है। 17 मई को उसने फोन द्वारा अपने पिता से बात की थी लेकिन इसके बाद से न तो उसने फोन जिया और ना ही परिवार के लोगों का फोन ही लग रहा है। जिससे वह अपने बेटे की जानकारी ले सकें। इस बात को लेकर परिवार के लोग काफी परेशान हैं। मां बेचनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामअवतार चौहान ने जिला प्रशासन को पत्र देकर अपने पुत्र के सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। रामअवतार ने बताया कि तीन साल बाद उसका पुत्र 27 मई को घर के लिए रवाना होने वाला था। जिसके लिए उसने टिकट भी निकाल रखा था। इसी बीच उसका कंपनी के मालिक से विवाद हो गया। उसके साथ रूम में रहने वालों ने बताया कि मालिक ने उसे पुलिस से पकड़वाकर जेल में बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed