{"_id":"68a37acdf9cfbfe1400d0229","slug":"fake-product-manufacturing-factory-caught-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-136040-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
आजमगढ़। त्योहारी सीजन के मद्देनजर ब्रांडेड कंपनियों के चलाए जा रहे नकली उत्पाद विरोधी अभियान के तहत सरायमीर क्षेत्र में एक नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई शुक्रवार को सरायमीर थाना पुलिस और संबंतिध कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की। कुल जब्त सामान का अनुमानित मूल्य 50,000 रुपये बताई गई है।
टीम ने खादन पट्टी क्षेत्र स्थित एक घर में छापा मारा, जहां नामी कंपनी के खुले सरसों के तेल और बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था। साथ ही कंपनी का टॉयलेट क्लीनर की नकली बोतलों में घटिया केमिकल भरकर उसे बाजार में उतारा जा रहा था। मौके से भारी मात्रा में भरी और खाली बोतलें, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और स्टीकर, और लूज केमिकल व तेल बरामद किए। पुलिस ने फैक्टरी में मौजूद एक आरोपी सन्नी गौड़, निवासी कदनपट्टी, थाना सरायमीर को हिरासत में ले लिया।
जांच के दौरान उक्त स्थल पर किसी प्रकार का खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण नहीं पाया गया। कंपनी प्रतिनिधि नीरज गौड़ द्वारा सरायमीर थाने में कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सरायमीर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि फिलहाल एक आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और अन्य लोगों के संलिप्तता की जांच की जा रही है। शीघ्र ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।