फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake PRO of Home Ministry arrested in Azamgarh police recovered two fake identity cards

Azamgarh: खुद को बताता था गृह मंत्रालय का PRO, अधिकारियों पर गांठता था रौब, ऐसे गिरफ्तार हुआ शातिर

Sat, 22 Oct 2022 08:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Oct 2022 08:02 PM IST
सार

आजमगढ़ में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जो खुद को गृह मंत्रालाय का पीआरओ बता रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने दो फर्जी परिचय पत्र व एक मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन
Fake PRO of Home Ministry arrested in Azamgarh police recovered two fake identity cards
पुलिस की गिरफ्त में गृह मंत्रालय का फर्जी पीआरओ - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने गृह मंत्रालाय के फर्जी पीआरओ को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आईडी कार्ड के माध्यम से अधिकारियों पर रौब गांठने का काम कर रहा था।  उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। रोडवेज चौकी प्रभारी मधुसूदन चौरसिया व चौकी प्रभारी बदरका अश्वनी कुमार मिश्रा शुक्रवार देर शाम रोडवेज के पास मौजूद थे।

विज्ञापन


इस दौरान सूचना मिली कि परिसर में मौजूद एक व्यक्ति के पास फर्जी प्रेस व अधिकारियों के नाम के परिचय पत्र के साथ मौजूद है। अपने मोबाइल से जनता व विभिन्न जनपदों के उच्चाधिकारियों के पास फोन कर उनको रौब में लेकर मनचाहा काम कराने का दबाव बनाने के साथ ही पैसों की भी मांग करता है।
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आलोक कुमार द्विवेदी निवासी परवईपुर थाना सरायलखंसी जिला मऊ बताया। इसके साथ ही पहले उसने खुद को गृह मंत्रालय का पीआरओ बताते हुए धौंस देने की भी कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसने खुद को फर्जी होना स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से पुलिस ने दो फर्जी परिचय पत्र व एक मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed