{"_id":"640b7056b997aed618046de4","slug":"fake-officer-arrested-in-indian-army-uniform-azamgarh-news-c-20-1-96855-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: भारतीय सेना की वर्दी में फर्जी अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: भारतीय सेना की वर्दी में फर्जी अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भारतीय सेना की वर्दी पहनकर फर्जी अधिकारी बनने वाले को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी संतोष यादव मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी डुमरांव गांव का निवासी है। खुद को उसने लेफ्टिनेंट कर्नल बताया और वर्दी भी पहने हुए था। जबकि उसके पास से मिले परिचय पत्र पर कैप्टन बैच नं. 183 लिखा मिला।
पुलिस के अनुसार कप्तानगंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक बेचू प्रसाद यादव अपनी टीम के साथ चौकी क्षेत्र में मौजूद थे। तभी मुखबिर की सूचना मिली कि कल्यानपुर में एक व्यक्ति आर्मी आफिसर की वर्दी में संदिग्ध अवस्था में कार में घूम रहा है। वह थोड़ी देर में खलीफतपुर की ओर जाने वाला है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा पहंची। पुलिस ने कल्यानपुर यादव बस्ती की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया। गाड़ी रुकते ही ड्राइविंग सीट पर बैठे आर्मी आफिसर का ड्रेस पहने व्यक्ति को नीचे उतारकर अपना परिचय बताने के लिए कहा गया तो वह आना-कानी करने लगा।
सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम संतोष पुत्र श्यामनरायन यादव निवासी कंधेरी डुमरांव थाना सराय लखंसी जिला मऊ का निवासी एवं आर्मी का लेफ्टिनेंट कर्नल बताया। परिचय पत्र मांगने पर परिचय पत्र दिया, जिस पर अंग्रेजी में लेफ्टिनेंट कैप्टन बैच नं. 183 नाम संतोष निवासी कंधेरी जिला मऊ यूपी ड्यूटी फ्राॅम ऋषिकेश बीएन 143 भर्ती बोर्ड अंकित है। जबकि वर्दी लेफ्टिनेंट कर्नल की पहने था। उसने बताया कि वह समाज में रौब गांठने के लिए सेना की वर्दी को पहना है। तलाशी में फोटो स्टेट कैंटीन स्मार्ट कार्ड, एनपीएस की छाया प्रति, दो वाकी टाकी सेट, एक मोबाइल मिला।