फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   fake inspector arrested for extorting money by threatening vehicle drivers

फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार: छह स्टार लगी पुलिस की वर्दी..कैप और बैज लगाकर करता था वसूली, ऐसे पकड़ में आया

Tue, 07 Nov 2023 04:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Nov 2023 04:24 PM IST
सार

निजामाबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अजीत यादव ट्रक चालक है। सोमवार को वह अपने ट्रक पर गिट्टी लाद कर आ रहा था। साढ़े चार बजे भोर में मुहम्मदपुर से फरिहां मार्ग पर पुलिस की वर्दी में एक व्यक्तितेन उसे रूकने का इशारा किया।

विज्ञापन
fake inspector arrested for extorting money by threatening vehicle drivers
फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बन कर वाहन चालकों से वसूली करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार की भोर में गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से छह स्टार लगी पुलिस की वर्दी, कैप, जूता, दो हजार नकदी व फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ है। गिट्टी लदी एक ट्रक के चालक की शिकायत पर शुरू हुई जांच में फर्जी इंस्पेक्टर पकड़ में आया है। 

विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अजीत यादव ट्रक चालक है। सोमवार को वह अपने ट्रक पर गिट्टी लाद कर आ रहा था। साढ़े चार बजे भोर में मुहम्मदपुर से फरिहां मार्ग पर पुलिस की वर्दी में एक व्यक्तितेन उसे रूकने का इशारा किया। अजीत ने गाड़ी रोका तो उक्त व्यक्ति उसे वर्दी का धौंस देते हुए धमकाने लगा। गाली-गलौज देते हुए उससे पांच हजार रुपये की डिमांड किया। पुलिस के डर से अजीत ने दो हजार उसे दिया तो दो हजार रुपये लेकर वह चलता बना। अजीत के अनुसार वर्दी पर लगे नेम प्लेट पर मुकेश पांडेय लिखा हुआ था। अजीत को कुछ शक हुआ तो उसने एसपी कार्यालय व थाने पर शिकायत किया। थाने पर मुकेश पांडेय नाम के किसी इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं थी। जिस पर एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। मंगलवार की भोर में निजामाबाद थाना व स्वाट टीम फर्जी दरोग की तलाश में जुटी थी। भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि मुकेश पांडेय नेम प्लेट लगा कर वर्दी पहना हुआ एक व्यक्ति फरीदाबाद तिराहे पर मौजूद है और आने-जाने वाले वाहनों को रोक कर वसूली कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश पांडेय निवासी कुसमहरा थाना कप्तानगंज बताया। उसके पास से पुलिस ने छह स्टार लगी पुलिस की वदी, एक जोड़ी भूरे रंग का जूता, पुलिस कैप, यूपी पुलिस का बैच व आईकार्ड के साथ ही दो हजार रुपये नकद बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed