फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Faith rose on the mauni amavasya

मौनी अमावस्या पर पवित्र स्थलों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 24 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Faith rose on the mauni amavasya
महराजगंज स्थित भैरवबाबा सरोवर में मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान करते श्रद्घालु। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को जनपद के प्रसिद्घ स्थलों भैरोबाबा, दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय और अवंतिकापुरी धाम में श्रद्घालुओं का रेला उमड़ा। लोगों ने इन स्थानों पर स्थित नदियों और सरोवरों में स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्घि की कामना की।
विज्ञापन

कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मौनी अमावस्या के अवसर पर आस्था के प्रतीक सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी लगाई। इसके बाद भैरोनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। भैरोबाबा को फूल, माला, बताशा, मरीच आदि का चढ़ावा चढ़ाया। वहीं क्षेत्र की पवित्र घाघरा नदी के बलुआ घाट पर भी श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने मन्नत मांगते हुए हलवा पूरी व धूप अगरबत्ती से पूजा पाठ किया। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार मौनी अमावस्या के अवसर पर नगर पंचायत माहुल के बैजनाथ पोखरे पर शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयागराज से स्नान कर वापस आ रहे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें नगर के दर्जनों स्वयं सेवकों द्वारा हर स्नानार्थी को प्रसाद के रूप में छोला, चावल, चाय, बिस्किट और चिप्स दिया जा रहा था। अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य भी भंडारे में पहुंच कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते नजर आए। इस मौके पर ओमप्रकाश जायसवाल, अजय अग्रहरी, दीपू गुप्ता, लालचंद्र गुप्ता, सुजीत जायसवाल, लाला पांडेय आदि उपस्थित थे। अहरौला और मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पवित्र दुर्वासा धाम के तमसा मंजूषा संगम में शुक्रवार को मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुर्वासा धाम में पहुंचकर तमसा और मंजूषा के संगम में डुबकी लगाए। इसके बाद भगवान भोले के गर्भ गृह में जलाभिषेक किया। उन्हें दूध, धतूरा और सफेद पुष्प अर्पित किया। इसके बाद ब्रह्मलीन ऋषि दुर्वासा से आशीर्वाद प्राप्त किया और दान पुण्य किया।

दुर्वासा धाम में मौनी अमावस्या के अवसर पर तमसा के संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालु।

दुर्वासा धाम में मौनी अमावस्या के अवसर पर तमसा के संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालु।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed