फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eyes of drivers and operators will be checked

Azamgarh News: चालक-परिचालकों की आंखों की होगी जांच

Wed, 14 May 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Eyes of drivers and operators will be checked
आजमगढ़। बसों में यात्रा करने वाले मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए आरटीओ 19 से 23 मई तक शिविर लगाकर बस चालक व परिचालकों के स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस शिविर में स्थानीय बस चालक-परिचालक शामिल किए जाएंगे। इस शिविर में रोडवेज चालकों के साथ प्राइवेट बस चालक और परिचालक भी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि बसों के बेहतर परिचालन के लिए जिला प्रशासन व परिवहन विभाग की ओर से आजमगढ़ बस स्टैंड में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें चालक, परिचालक व हेल्परों की जांच होगी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्वास्थ्य परीक्षण की मांग उठी थी। इस पर जिला प्रशासन ने हामी भी भर दी थी। उन्होंने कहा कि समय पर बसों का परिचालन करने की आपाधापी में अक्सर चालक व परिचालक अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं। ये बड़े हादसे का कारण भी बन सकते हैं। खासकर आंखों की बीमारी को लेकर हमेशा खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि 19 से 23 मई 2025 तक सुबह दस से दो बजे के बीच उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, बस स्टेशन, आजमगढ़ में स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर लगेगा। 19 व 20 मई को रोडवेज चालकों और परिचालकों तथा 21 से 23 मई तक छूटे हुए रोडवेज चालकों के साथ प्राइवेट बस चालकों और परिचालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed