फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Expo to retain arrived home dream

एक्सपो में पहुंचे घर का सपना संजोने वाले

Mon, 12 Oct 2015 12:24 AM IST
आजमगढ़
आजमगढ़ Updated Mon, 12 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Expo to retain arrived home dream
हरबंशपुर स्थित मैरिज हाल में रविवार को दो दिवसीय अमर उजाला प्रापर्टी एक्सपो 2015 का देर शाम समापन हो गया। इस कार्यक्रम में उत्तर भारत के कई मशहूर बिल्डरों ने लोगों को फ्लैट आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने  दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को गति दी।
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। कहा कि अक्सर देखने में आता है कि जरूरतमंद लोगों को घर दिलाने का सपना दिखाकर कुछ लोग ठगी कर लेते हैं। ऐसे में अमर उजाला के इस आयोजन से घर लेने वाले न सिर्फ जागरूक होंगे बल्कि लोग कई महत्वपूर्ण जानकारियों से सीधे रूबरू होंगे।  कार्यक्रम में दोपहर बाद पहुंचे परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और अतरौलिया से विधायक डाक्टर संग्राम यादव ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कहा कि आजमगढ़ वासियों के लिए यह सुनहरा मौका है। 
विज्ञापन


अग्रनी होम्स के मो. शहबाज खान ने बताया कि ग्राहकों के लिए दशहरा एवं दीपावली दस प्रतिशत का डिस्काउंट लेकर आई है। यह प्लाट, फ्लैट और डुप्लेक्स तीनों के लिए है। दशहरा में ग्राहकों को हर बुकिंग पर चांदी व सोने का सिक्का भेंट स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि अमर उजाला के दो दिनी प्रापर्टी एक्सपो में जाने माने बिल्डर बायावीवर, अग्रनी होम्स, श्रीराज इंफ्रा, अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, ऋषिता मैन्हैटन, वसुंधरा और इनवेस्टर क्लिनिक ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर हवलदार सिंह, बिजेंदर सिंह, रामकृष्ण मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, एसके सत्येन, मनोज बरनवाल, संजय सिंह, सुरेंद्र नाथ सिंह, राधा मोहन गोयल, रामसिंह गुड्डू, पारितोष रूंगटा, राजमन्यू यादव, कृपाशंकर पाठक,  रविश यादव, आकाश सिंह, आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed