फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explosion in welding machine in collectorate, labour injured

वेल्डिंग के दौरान कलेक्ट्रेट में धमाका, झुलसा मजदूर

Wed, 18 Mar 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Explosion in welding machine in collectorate, labour injured
जिलाधिकारी कार्यालय के निचे कारबाईट गैस चेंबर फटने से घायल मजदूर के लिये सहायता मांगता होमर्गाड - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार की दोपहर लोहे के फर्नीचर की वेल्डिंग करने के दौरान अचानक गैस वेल्डिंग के कारबाइड चैंबर में धमाका हो गया। इस दौरान काम कर रहा मजदूर झुलस गया। भीड़भाड़ वाले स्थान पर धमाका होने से लोगों में दहशत मच गई। आनन-फानन में मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खास तो ये रहा कि धमाके के बाद भी अधिकारी अपने-अपने दफ्तर में बैठे रहे। कोई मजदूर का हालचाल लेने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

झुलसा मजदूर शानू (35) कांशीराम आवास कालोनी में रहता है।बुधवार को शानू कलेक्ट्रेट परिसर में लोहे के फर्नीचर की वेल्डिंग कर रहा था। उसके साथ अन्य दो मजदूर भी थे। गैस वेल्डिंग मशीन से वह काम कर ही रहा था कि अचानक वेल्डिंग मशीन के कारबाइड चेंबर में ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाका होने से जहां शानू झुलस गया। वहीं आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय मौजूद लोगों के मुताबिक कलेक्ट्रेट परिसर में इतना बड़ा धमाका हुआ। मजदूर झुलस गया, लेकिन एक भी अधिकारी या कर्मचारी उसका हालचाल लेने नहीं पहुंचा। जानकारी देने पर जिलाधिकारी एनपी सिंह ने मजदूर का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी कार्यालय के निचे कारबाईट गैस चेंबर फटने से घायल मजदूर के लिये सहायता मांगता होमर्गाड

जिलाधिकारी कार्यालय के निचे कारबाईट गैस चेंबर फटने से घायल मजदूर के लिये सहायता मांगता होमर्गाड- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed