फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explosion during firecracker making in azamgarh young man bleeding profusely making homemade bomb

Azamgarh News: लावा परछन के दौरान धमाका...लहुलूहान होकर गिरा युवक, घरेलू बम बना रहा था; पहुंची पुलिस

Fri, 05 Dec 2025 08:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 08:36 PM IST
सार

UP News: बम धमाके की सूचना पाकर माैके पर मुबारकपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही घायल को अस्पताल भेज दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

विज्ञापन
Explosion during firecracker making in azamgarh young man bleeding profusely making homemade bomb
माैके पर जुटी भीड़ और घायल को पहुंचाया गया अस्पताल। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही गांव में बीती शाम छह बजे बरात के लिए लावा परछन के दौरान घरेलू बम बनाते समय धमाका होने से चंदन चौहान (22) गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पाही जमीन पाही गांव निवासी चंदन गांव के ही आनंद चौहान की बरात में शामिल होने गए थे। खुशी के माहौल में लावा परछन के दौरान चंदन पटाखों से बारूद निकालकर लोहे की पाइप में भर रहा था। तेज आवाज के लिए उसे हथौड़े से कूट रहा था। इस दौरान धमाका हो गया। इसकी आवाज से इलाका गूंज उठा। 
विज्ञापन


घटना में चंदन का दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे मुबारकपुर सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देसी गन का प्रचलन बढ़ा
इन दिनों शहर से लेकर गांव तक देसी गन का प्रचलन है। दीपावली में इसका प्रयोग होता ही है। साथ ही किसान खेत में पशु, पक्षी और नीलगाय भगाने के लिए भी करते हैं। जानकारों के अनुसार, देसी गन से फायरिंग करने के लिए कार्बाइड और एक ढक्कन पानी के अलावा प्लास्टिक की पाइप और गैस लाइटर की जरूरत पड़ती है। बनाने में करीब 150 रुपये खर्च आता है। बाजार में इसे 200 रुपये में बेचा जा रहा है।
 

प्राथमिकी जांच में यह घटना पूरी तरह इत्तफाकन पाई गई है। किसी भी प्रकार की सुनियोजित घटना और आपराधिक प्रवृत्ति की बात सामने नहीं आई है। घटना की पूरी जांच चल रही है। - मधुबन सिंह, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed