फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation sought from four officers absent from complete resolution day

संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित चार अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 23 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from four officers absent from complete resolution day
निजामाबाद। तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया था। जिले के सभी आला अधिकारियों के साथ साथ संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। फरियादियों की फरियाद का क्रम जारी था। उसी दौरान उपस्थित पंजिका पर जिलाधिकारी की नजर पड़ी जिसमें चार अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, अधिशासी अभियंता खंड 23, जिला उद्यान अधिकारी शामिल थे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम निजामाबाद कार्यालय से इन चार अधिकारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण मांगने का नोटिस जारी किया गया। एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सख्ती के साथ यह नोटिस जारी किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप काम ना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। क्योंकि तहसील दिवस पर सभी अधिकारियों का रहना अनिवार्य है जिससे फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed