{"_id":"61ec51668a03954e513e680f","slug":"explanation-sought-from-cvo-for-non-payment-of-cow-maintenance-azamgarh-news-vns634995585","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश भरण पोषण का भुगतान न करने पर सीवीओ से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश भरण पोषण का भुगतान न करने पर सीवीओ से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
आजमगढ़। गो आश्रय स्थलों से सुपुर्दगी में दिए पशुओं की भरण पोषण राशि का भुगतान नहीं करने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। पशु चिकित्साधिकारी तरवां डा. ईश्वरी नरायन यादव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
जिले के नोडल अधिकारी ने 14 जनवरी को सरायमीर गोशाला का निरीक्षण किया था। गोवंश पालने वाले किसानों ने उनको बतया था कि उन्हें जुलाई से दिसंबर तक की भरण पोषण की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। समय से भुगतान नहीं करने को काम में लापरवाही मानते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दोषी माना गया है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
निरीक्षण के दौरान डा. ईश्वरी नारायण यादव ने गोपालक बैजनाथ राम के अप्रैल से दिसंबर तक के बिल का भुगतान नहीं कराया था। मोती यादव ग्राम उधरा कूबा (सिहुका अबीरपुर) को एक गोवंश आठ मार्च को सौंपा गया था, जिसकी सूचन दस माह बाद 13 जनवरी 2022 को दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।