फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation from BSA and coordinator regarding the irregularities in the tender process of sweater distribution

स्वेटर वितरण की टेंडर प्रकिया में गड़बड़ी के आरोप में बीएसए और समन्वयक से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 05 Nov 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Explanation from BSA and coordinator regarding the irregularities in the tender process of sweater distribution
आजमगढ़। स्वेटर वितरण के लिए जेम पोर्टल से होने वाली खरीद में बीएसए और जिला समन्वयक द्वारा कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने की शिकायत कुछ फर्मों ने डीएम और शासन से की थी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर सीडीओ व प्रभारी डीएम ने बीएसए और जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को हर साल स्वेटर वितरित किया जाता है। इसके लिए जनपद में टेंडर कराए गए थे। सीडीओ और प्रभारी डीएम आनंद कुुमार शुक्ला ने बताया कि कुछ फर्मों ने टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि कुछ विशेष लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर योग्य फर्मों केे अनुचित तरीके से तकनीकी बिड से बाहर कर दिया गया। इसके निमित्त जिला क्रय समिति के संज्ञान में लाए बिना मनमानेपूर्ण ढ़ंग से पिछले वर्ष 30 लाख रुपये टर्नओवर की शर्त के स्थान टर्नओवर को तीन करोड़ कर दिया गया। इस पर तीन नंबवर को क्रय की बैठक बुलाई गई। शिकायतों का बिंदुवार परीक्षण किया गया। पाया गया कि बीते साल से इतर जाकर बीएसए अम्बरीश कुमार और जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा आरसी चौहान ने अनुचित शर्तों को समाहित कर जेम पोर्टल पर टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जो जिला क्रय समिति के संज्ञान में नहीं है। इस पर जेम पोर्टल बिड को निरस्त कर बीते साल की शर्तों के अनुसार पुन: जेम पोर्टल पर टेंडर आमंत्रित किए जाने का निर्देश बीएसए को दिया गया है। साथ ही बीएसए और जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed