फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   expairy medicine in the bank of Tamsha

नदी किनारे फेका मिला एक्सपायरी दवाओं का जखीरा

Sun, 21 Jul 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
expairy medicine in the bank of Tamsha
अमर उजाला की सूचना पर बाग लखरांव पुल के पास फेंकी गई दवाओं का सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के अधिका? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सरकारी अस्पतालों पर एक तरफ जहां मरीजों को दवाएं नहीं मिलती है तो वहीं भारी मात्रा में सरकारी एक्सपायर दवाओं का जखीरा तमसा नदी के तट पर फेंका हुआ मिला है। भारी मात्रा में दवाओं के साथ ही कोलगेट पेस्ट भी फेंका था, जिसे लोग बटोर ले गए। पेस्ट भी एक्सपायर बताया जा रहा है। हालांकि खराब दवाएं से नदी के पानी के प्रदूषित होने की भी पूरी संभावना है।
विज्ञापन

दवाओं का खेल जिले में काफी समय से चल रहा है। मरीजों को दवाएं मिलती नहीं है और अस्पतालों के जिम्मेदार दवाओं को बांटने के बजाए रख कर ही एक्सपायर कर देते है और फिर उन्हें नदी व तालाबों के किनारे फेंक कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर लेते है। अभी हाल में ही जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल के एक कमरे में भारी मात्रा में बंद पड़ी दवाओं को पकड़ा था। जिसमें काफी मात्रा में दवाएं एक्सपायर हो चुकी थी। संभावना तो यह भी व्यक्त की जा रही है कि महिला अस्पताल की ही दवाएं वहां फेकी गई है, हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। भारी मात्रा में सरकारी दवाओं व कोलगेट पेस्ट फेके जाने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कई राहगीरों ने कोलगेट पेस्ट को उठा कर प्रयोग करने के लिए भी लेते गये है।
विज्ञापन

नदी किनारे एक्सपायरी दवाओं को फेंका जाना गलत है। एसडीएम सदर को भेज कर दवाओं को कलेक्ट कराया जा रहा है। इसके बाद टीम बना कर इसकी जांच करायी जायेगी। जांच में भी जिस भी सरकारी दवा स्टोर की यह दवाएं होंगी निश्चित तौर पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। यह भी संभव है कि मेरे निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाएं न मिलने पाये, इससे बचने के लिए इन दवाओं को नदी किनारे फेका गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी, आजमगढ़।
जांच के लिए डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय टीम
आजमगढ़। तमसा नदी किनारे फेके मिले दवाओं की जांच के लिए जिलाधिकारी एनपी सिंह ने तीन सदस्यी कमेटी गठित कर दी है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा के नेतृत्व में बनी कमेटी में एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय के साथ ही एसडीएम सदर को शामिल किया गया है। डीएम ने टीम को निर्देश दिया है कि जांच कर यह पता लगाये कि उक्त दवाएं किस स्टोर की है और कहां से लाकर फेकी गई है। डीएम ने बताया कि मौके से बरामद दवाओं में सिर्फ सरकारी दवा ही नहीं बल्कि कुछ प्राइवेट कंपनियों की भी दवाएं है। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ एनजीटी के नियमों के तहत कार्रवाई होगी। वहीं सरकारी दवा किन परिस्थितियों में एक्सपायर हुई इसकी भी जांच करायी जायेगी।
जिम्मेदारी से भागते नजर आये जिम्मेदार
जिले में सरकारी दवाओं के कई स्टोर है। जिसमें कुछ स्टोर सीएमओ के अधीन आते है तो कुछ मंडलीय अस्पताल व जिला महिला अस्पताल के अधीन है। अब नदी के निकारे फेकी मिली दवाएं किस सरकारी दवा स्टोर की है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन स्टोरों के मुखिया अपनी जिम्मेदारी से भागते नजर आये। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि मेरे जानकारी में नहीं है, फिर भी डॉ. संजय को मौके पर पहुंच कर जांच का निर्देश दिया जा चुका है। वहीं सीएमएस महिला अस्पताल का कहना है कि अस्पताल में एक्सपायर दवाएं अभी सुरक्षित रखी हुई है, उन्हें बायो मेडिकल वेस्ट के तहत निस्तारित कराया जायेगा। वहीं मंडलीय अस्पताल के एसआईसी से संपर्क ही नहीं हो सका।

एनजीटी के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां
एक्सपायरी दवाओं के साथ ही मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किये जाने के लिए एनजीटी ने विशेष नियम बना रखे है। इसके तहत ही मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जा सकता है। शासन स्तर से इसके लिए एक कंपनी भी चिन्हित है, जो अस्पतालों से मेडिकल वेस्ट ले जाकर उसे निस्तारित करती है। इसके बाद भी जिले में लगातार एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना हो रही है और धड़ल्ले के साथ मेडिकल वेस्ट आम कूड़े-कचरे के साथ निस्तारित किये जा रहे है।
00000000000000000

रोडवेज बाईपास पर बाग लखरांव पुल के पास भारी मात्रा में फेंकी गई सराकारी दवाएं।

रोडवेज बाईपास पर बाग लखरांव पुल के पास भारी मात्रा में फेंकी गई सराकारी दवाएं।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed