फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Examiners over capacity, headmistress regarding physical distance observance

क्षमता से अधिक परीक्षार्थी, शरीरिक दूरी के पालन को लेकर असमंजस में प्रधानाध्यापक

Sat, 30 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Examiners over capacity, headmistress regarding physical distance observance
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं का सेंटर डाल दिया है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का सेंटर भेजा गया है। ऐसे में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लनाख 95 हजार 896 परीक्षार्थी बैठेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले भर में 286 केंद्र बना दिए हैं। अभी तक परीक्षा शुरू कराने की तारीख तय नहीं की है, लेकिन प्रधानाचार्यो को निर्देश दिए हैं कि शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए एक कक्ष में मात्र 20 से 25 परीक्षार्थी बिठाए जाएं। इसके साथ ही गेट पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा, लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षार्थियों का सेंटर डालने में लापरवाही बरती गई है। अधिकांश केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का सेंटर डाल दिया है। प्रधानाचार्यों का कहना है कोरोना के नियमों का पालन कराना संभव नहीं है। इस संबंध में डीआइओएस कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed