फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   EVMs deposited in strong rooms amid security

सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूमों में हुआ ईवीएम जमा

Tue, 08 Mar 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
EVMs deposited in strong rooms amid security
एफसीआई गोदाम बेलईसा में मत पेटिका जमा करने जाते मतदान कर्मी। - फोटो : AZAMGARH
विधानसभा चुनाव के लिए जिल के दस विधासभा क्षेत्रों में सोमवार की सुबह सात बजे से शाम शाम छह बजे तक चला। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जनपद में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूमों की ओर से रवाना हुईं। कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम दो स्ट्रांग रूमों में जमा हुईं।
विज्ञापन

जनपद में विधानसभा चुनाव का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। सोमवार की सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। मतदान की समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियों ने मतदान एजेंटों के समक्ष ईवीएम और वीपीपैट को सील किया और सुरक्षा कर्मियों के साथ स्ट्रांग रूमों की ओर से रवाना हो गई। ईवीएम को जमा करने के लिए दो स्थानों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए थे। दोनों स्थानों पर पांच-पांच विधानसभाओं की ईवीएम जमा की गई। चकवल में मुबारकपुर, मेंहनगर, लालगंज, दीदारगंज और फूलपुर पवई विधानसभा की ईवीएम जमा कराई गई। जबकि एफसीआई गोदाम बेलइसा में आजमगढ़, निजामाबाद, गोपालपुर, अतरौलिया और सगड़ी विधानसभा की ईवीएम को जमा किया गया। मतदान की समाप्ति के बाद ईवीएम जमा करने के लिए मतदान कार्मिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईवीएम जमा करने के लिए दोनों स्थानों पर कई स्टाल बनाए गए थे। विधानसभावार ईवीएम को जमा किया जा रहा था। सात बजते-बजते दोनों ही केंद्रों पर मतदान कार्मिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। देर रात लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed