{"_id":"56f977654f1c1b327af00767","slug":"every-year-the-recruitment-process-is-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ष नियुक्ति प्रक्रिया बंद हो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ष नियुक्ति प्रक्रिया बंद हो
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रसोइयों ने दिया धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोइयों की हर वर्ष हो रही नियुक्ति बंद किए जाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ ने डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। बाद में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मध्याह्न भोजन योजना में रेसाइयां पद पर हर वर्ष हो रही नियुक्ति को बंद किया जाए। साथ ही पूर्व में कार्यरत रसोइयों का ही नवीनीकरण किया जाए। साथ ही रसोइयां नियुक्ति के शासनादेश में पाल्य अनिवार्यता समाप्त की जाए।
रमेश गुप्ता ने कहा कि रसोइयां इस योजना में जुलाई से लेकर मई तक एमडीएम बनाने का कार्य करती हैँ। लेकिन हमें मात्र दस माह का ही मानदेय मिलता है। जो न्याहित में नहीं है। इसलिए हमारे मेहनत का पूरा मानदेय दिया जाए। उन्होंने सभी रसोइयों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगंे पूरी नहीं होती हैं तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने की। धरने में राजेश कुमार आर्य, केवेंद्र सिंह, उषा देवी, संगीता यादव, पूजा रावत, राजेंद्र प्रसाद, लीलावती देवी, संध्या भारती, रंजना सिंह, गुड्डू शुक्ला, सरेंद्र राजभर आदि शामिल थे।