{"_id":"67e9984e62e0bb3af60e6475","slug":"even-semester-exam-forms-can-be-filled-by-paying-late-fees-till-april-9-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129473-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विलंब फीस देकर नौ अप्रैल तक भर सकेंगे सम-सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विलंब फीस देकर नौ अप्रैल तक भर सकेंगे सम-सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म
विज्ञापन
पल्हनी । महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए सम-सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।
यह फैसला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया।
कुलसचिव ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के दो अप्रैल, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 5 अप्रैल और 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 9 अप्रैल निर्धारित की है।
इसके बाद किसी भी स्थिति में तिथि विस्तार संभव नहीं होगा। महाविद्यालयों को रोल लिस्ट 10 अप्रैल तक उपलब्ध कराने और छात्र-छात्राओं को उसी दिन से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के छात्र अपने कॉलेज से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
कुलसचिव और समिति के सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया कि सत्र 2024-25 के सम-सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की समय सीमा बढ़ाई जाए।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड. (द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर), एलएलबी (द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर), एलएलएम (द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर), बीपीएड, बीबीए, बीसीए (द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर) सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की मुख्य और बैक परीक्षाओं के ऑनलाइन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही यूएफएम के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के छात्रों को भी बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी गई है। परीक्षा समिति ने सम-सेमेस्टर की सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षा शुरू होने की तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। महाविद्यालयों से अपील की गई है कि वे फॉर्म के शुद्धिकरण और सत्यापन की प्रक्रिया को सावधानी से पूरा करें। साथ ही, सभी नोडल केंद्रों और परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी और गुणवत्तापूर्ण परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।