फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even after two years, work on the mini stadium has not started in Jameen Farenda village

Azamgarh News: जमीन फरेंदा गांव में दो साल बाद भी मिनी स्टेडियम का शुरू नहीं हुआ काम

Wed, 09 Apr 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Even after two years, work on the mini stadium has not started in Jameen Farenda village
बिलरियागंज ब्लाॅक के जमीन फरेंदा गांव में जमीन चिह्नित होने के दो साल बाद भी मिनी स्टेडियम का काम शुरू नहीं हो पाया है। शासन के निर्देश पर मिनी स्टेडियम के लिए युवा कल्याण विभाग ने 8.15 करोड़ का डीपीआर भेजा था। स्टेडियम के लिए अब तक बजट जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत शासन ने अल्पसंख्यक विभाग को पत्र भेजकर विभिन्न विभागों से कार्ययोजना मांगी थी। इसके बाद जिला युवा कल्याण विभाग की तरफ से 2023-24 में बिलरियागंज ब्लाॅक में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 8.15 करोड़ का डीपीआर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेजा गया था। मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए बिलरियागंज ब्लॉक के जमीन फरेंदा गांव में जमीन भी चिह्नित की गई। दो साल बीत गए लेकिन अभी तक मिनी स्टेडियम के लिए बजट जारी नहीं हुआ। प्रस्ताव के अनुसार, बिलरियागंज ब्लॉक के जमीन फरेंदा गांव में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम में फुटबॉल मैदान, रनिंग ट्रैक,, मल्टीपरपज हाॅल, इंटरनेशनल एप्रोच रोड ऑफ इंटरलाॅकिंग, चहारदीवारी, एमएस गेट, फायर एलार्म सिस्टम, स्टार्मवाटर ड्रेन आदि का निर्माण शामिल है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए शासन की तरफ से दोबारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिनी स्टेडियम के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। इसके लिए विभाग की तरफ से जिला युवा कल्याण विभाग को पत्र भेजा गया है, लेकिन सत्र बीत गया अभी तक मिनी स्टेडियम का नया डीपीआर नहीं आया है।
विज्ञापन

00

बिलरियागंज ब्लॉक के जमीन फरेंदा गांव में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 8.15 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। अभी तक प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ है। अब शासन की तरफ से फिर से मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव मांगा गया है। युवा कल्याण विभाग पत्र भेजा गया है। अभी तक विभाग से नया प्रस्ताव नहीं आया है। - वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग के पत्र के बाद मिनी स्टेडियम के लिए पूर्व में स्टीमेट बनाकर भेजा गया था लेकिन बजट नहीं आया। शी्घ्र ही नए कास्ट के हिसाब से स्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। सुल्तान सिंह, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed