{"_id":"5fcd0df78ebc3ecf5f1ce6cc","slug":"even-after-24-hours-the-accused-named-in-the-murder-of-the-police-has-not-been-arrested-azamgarh-news-vns5620350109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा हत्या का नामजद आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा हत्या का नामजद आरोपी
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार/ठेकमा। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सराय पलटू गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने भतीजे की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी थी। रविवार को पीएम के बाद युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के 24 घंटे बाद भी नामजद आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
सराय पलटू गांव निवासी कन्हैया आठ भाई हैं। सभी अलग-अलग मकान बना कर गांव में ही रहते हैं। शनिवार की सुबह कन्हैया की पुत्री सुमन घर के बाहर बने सामूहिक शौचालय गई थी। बाहर आने पर उसकी चाचा व पूर्व प्रधान महेश से कहासुनी हो गई। उसने पुलिस ने चाचा पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए महिला हेल्प लाइन पर शिकायत की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व प्रधान को पकड़ कर ले गई। कुछ ही दूर में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। छूटने के बाद वह घर पर पहुंचा तो उसका सामना सुमन के भाई अमरनाथ से हो गया। जिस पर उसने अमरनाथ को कुछ कहा तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर महेश अपनी पत्नी व पुत्र के साथ मिल कर लाठी डंडे से अमरनाथ पर हमला कर दिया। जिससे अमरनाथ की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। रविवार को पीएम के बाद शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाबत मृतक की मां ने पूर्व प्रधान महेश के साथ ही उसकी पत्नी व बेटे को नामजद किया था। घटना को चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं शव पहुंचने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए उसे लेकर जौनपुर रवाना हो गए।
दूसरे दिन भी गांव में दिखा गम और गुस्सा
बिंद्रा बाजार। युवक की पूर्व प्रधान द्वारा लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या के चलते रविवार को भी गांव में आक्रोश नजर आया। मृतक के परिजनों के साथ ही ग्रामीण पुलिस पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि यदि शिकायत के बाद पकड़े जाने पर पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई हुई होती तो यह घटना ही नहीं घटित होती। घटना के दूसरे दिन भी गांव में परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में कम व गुस्से का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
गांव में तैनात रही पुलिस फोर्स
ठेकमा। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सराय पल्टू गांव में शनिवार को चाचा द्वारा भतीजे की हत्या को देखते हुए रविवार को भी गांव में पुलिस महकमा सतर्क नजर आया। मृतका का शव पीएम के बाद गांव पहुंचने के पहले ही फोर्स अलर्ट हो गई थी। गांव के बाहर से लेकर गांव तक काफी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती रही।