फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Evaluation of answer sheets of UP Board completed, now waiting for results

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, अब परिणाम का इंतजार

Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets of UP Board completed, now waiting for results
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर किया जा रहा था। शनिवार को अंतिम दिन चार केंद्रों पर छह लाख 20 हजार 520 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। उक्त चारों केंद्रों पर बोर्ड द्वारा भेजी गई कुल छह लाख 20 हजार 266 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचकर लक्ष्य को पूरा कर लिया गया। अब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चों को परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन

चारों केंद्र पर छह लाख 72 हजार 742 उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए आवंटित की गई थी। इसके लिए विभिन्न विषयों के 2023 परीक्षक नियुक्त हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज को एक लाख 73 हजार 384 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई है। जिसमें 160746 उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई है। वहीं डीएवी इंटर कालेज में 229089 कॉपियां आवंटित की गई हैं जिसमें 211671 प्राप्त हुई है। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज को 99090 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई और 91957 प्राप्त हुई। वहीं इंटरमीडिएट कालेज सठियांव को 1,71,179 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई जिसमें 15,5892 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई है। शनिवार को चारों केंद्रों पर 20,520 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। अब तक कुल 6,20,266 उत्तर पुस्तिकाएं जांची और आवंटित किए गए लक्ष्य को पूरा कर लिया। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए अंतिम दिन 691 शिक्षक लगाए गए थे। जिसमें 266 उपस्थित रहे और 425 अनुपस्थित रहे। वहीं 65 उप प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें 47 उपस्थित जबकि 18 अनुपस्थित थे। प्रभारी डीआईओएस राजेश यादव ने बताया कि जो अनुपस्थित हुए हैं उनको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। शिक्षकों के सहयोग से आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं को जांचकर लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed