फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Etawah and Mainpuri people have made jagir, Azamgarh seat: Shah Alam

इटावा और मैनपुरी वालों ने जागीर बना रखी है आजमगढ़ सीट: शाह आलम

Tue, 07 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Etawah and Mainpuri people have made jagir, Azamgarh seat: Shah Alam
आजमगढ़। एक तरफ जहां सपा के धर्मेंद्र यादव और भाजपा के दिनेश लाल यादव सोमवार को नामांकन में मशगूल थे। वहीं दूसरी ओर से बसपा उम्मीदवार शाह आलम गुड्डू जमाली क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क करने में मशगूल रहे। इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र यादव के आजमगढ़ के हमेशा इतिहास बनाने के बयान पर जोरदार हमला किया। शाहआलम गुड्डू जमाली ने कहा कि धर्मेंद्र यादव सही कहते हैं कि आजमगढ़ हमेशा से इतिहास रचता रहा है। इस बार भी आजमगढ़ इतिहास रचेगा। इस बार आजमगढ़ में सपा हारेगी और बसपा के गुड्डू जमाली चुनाव जीतेंगे। इटावा और मैनपुरी वालों ने आजमगढ़ को अपनी जागीर समझ लिया है। लेकिन अब जनता इस बात को जान चुकी है। 23 जून को होने वाले मतदान में जनता इस बात का फैसला करेगी। रही बात निरहुआ की तो उसने जो कहा है वह सही है कि यह लड़ाई भाजपा और बसपा के बीच है। लेकिन निरहुआ बाहरी हैं इसलिए हम यहां से चुनाव जीतेंगे। जीतेंगे क्या हम यह चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed