फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Erosion in Saryu is also increasing, land is in danger

Azamgarh News: सरयू में भी कटान तेज, जमीन संकट में

Wed, 30 Jul 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Erosion in Saryu is also increasing, land is in danger
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तर दिशा में बहने वाली सरयू नदी के जलस्तर में बीते 24 घंटे में 7 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है, जिससे नदी के किनारे कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

लगातार बारिश और पुरवा हवा के चलते कई गांवों में कटान की स्थिति गंभीर हो चुकी है। बदरहुआ गेज पर मंगलवार शाम 4 बजे नदी का जलस्तर 69.52 मीटर था, जो बुधवार शाम 4 बजे घटकर 69.45 मीटर रह गया। यह घटाव हालांकि जलस्तर में राहत के संकेत देता है, लेकिन पुरवा हवा और बारिश के कारण कटान की रफ्तार तेज हो गई है। सहबदिया, परसिया, गांगेपुर, उरदिहा जैसे गांवों में कटान से कई किसानों की उपजाऊ जमीन सरयू नदी में समा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही हाल रहा, तो कई किसान भूमिहीन हो जाएंगे। पूर्व में आई घाघरा बाढ़ से देवारा खास राजा, सहबदिया, गांगेपुर, उरदिहा गांवों की सैकड़ों एकड़ भूमि नदी में विलीन हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed