फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Enlightened people have the power to change society: Sunil Gupta

प्रबुद्धजन में है समाज बदलने की ताकत: सुनील गुप्ता

Sat, 11 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Enlightened people have the power to change society: Sunil Gupta
अंबारी। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि किसी भी देश का प्रबुद्ध वर्ग समाज को बदलने की असीम ताकत रखता है। वर्तमान राजनीतिक परिवेश में इस वर्ग की जरूरत देश को है। सुनील गुप्ता ने उक्त बातें शनिवार को माहुल के श्रीवास्तव महाविद्यालय में आयोजित भाजपा के प्रबद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कहा।
विज्ञापन

सुनील गुप्ता ने कहा कि देश का प्रबुद्ध वर्ग चाहे वह चिकित्सक हो, अध्यापक हो, वैज्ञानिक हो, या पत्रकार हो वह अपने-अपने क्षेत्र में रहकर देश और समाज को दिशा देने का कार्य करता है। समाज में ऐसे महत्वपूर्ण लोगों के लिए भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा ही इनका खयाल रखती है। इस दौरान उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि 2022 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा। अध्यक्षता रामवंश द्विवेदी ने किया। अंत में फूलपुर/पवई के इस विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन के संयोजक लालगंज के जिलामंत्री दिलीप सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर माहुल मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, पवई मंडल अध्यक्ष राममनी यादव, मैगना मंडल अध्यक्ष सूरज अग्रहरि, लालगंज के जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, उमाकांत मिश्रा, ऋषिकेश दुबे, प्रमोद राजभर, हरिकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed