फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Energy Minister Dr. AK Sharma will inaugurate many projects

ऊर्जा मंत्री डा. एके शर्मा कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Energy Minister Dr. AK Sharma will inaugurate many projects
आजमगढ़। आजादी के 75वां वर्ष्ज्ञ पूर्ण होने के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा 15 अगस्त को जिले में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वह 14 अगस्त यानी रविवार की शाम ही जिले में आएंगे और रात्री विश्राम करेंगे। इसके बाद वह 15 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर झंडा रोहण करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी तरह जिले में भी आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री डा. एके शर्मा का आगमन रविवार की शाम होगा। वह सबसे पहले एक तिरंगा मार्च में शामिल होंगे। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट में लगे प्रदर्शनी को देखेंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को वह झंडा रोहण भी करेंगे। साथ ही जिले में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सीडीओ ने बताया कि लालगंज में बने अमृत सरोवर का भी निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के अवसर पर पंचायती राज के 211 पंचायत भवन, 181 सामुदायिक शौचालय, 12 अंत्येष्ठी स्थल, मनरेगा योजनांतर्गत 110 ओपन जिम, 44 गौशाला, 372 अमृत सरोवर एवं आजीविका मिशन योजनांतर्गत 13 संकुल स्तरीय संघ के कार्यालय (सीएलएफ) एवं 228 ग्राम संगठन कार्यालय का लोकार्पण ऊर्जा मंत्री डा. एके शर्मा, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं विकास विभाग के अधिकारियों तथा विकास खंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा उत्सव के रूप में इनको लोकार्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed