फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Energy Minister directly interacted with consumers and listened to their problems

Azamgarh News: ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर सुनीं समस्याएं

Sat, 23 May 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister directly interacted with consumers and listened to their problems
विद्युत कैंप का निरीक्षण करते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : बच्चे की मौत होने के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन व ग्रामीण।
अमिलो। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एक शर्मा ने शुक्रवार को सठियांव में आयोजित बिजली कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि बिजली बिलों में गड़बड़ी और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए प्रदेशभर में मेगा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विभाग हर समस्या के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई है, जिसके चलते कुछ स्थानों पर आपूर्ति में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग लगातार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर रहा है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है और निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली आज हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है, जिसके बिना मोबाइल, अस्पताल और दैनिक जीवन की कई आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। मंत्री ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि बिजली से जुड़ी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। कैंप के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed