फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in Azamgarh Two vicious criminals of Lakhimpur Kheri injured by bullet shot police investigating crime history

आजमगढ़ में मुठभेड़: गोली लगने से दो शातिर बदमाश घायल, गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Fri, 24 Sep 2021 08:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Sep 2021 08:21 PM IST
सार

एसपी ने लखीमपुर खीरी जिले के दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार इनाम  रखा था। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई छह डिजी मशीनें बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
Encounter in Azamgarh Two vicious criminals of Lakhimpur Kheri injured by bullet shot police investigating crime history
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में शुक्रवार तड़के हुए पुलिस मुठभेड़ में लखीमपुर खीरी निवासी दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। देवगांव कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को बृहस्पतिवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। हाईवे पर डीजी ट्रैकिंग मशीनों को लूटने वाले गिरोह के सात सदस्यों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें से कार सवार पांच बदमाश गोगही पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए जबकि वहां से भागे बाइक सवार दो इनामी बदमाश जानकीपुर गांव के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदमाशों के कब्जे से 80 लाख रुपये कीमत की छह 6 डीजी मशीन, तीन तमंचे, भारी संख्या में कारतूस, कार व चोरी की बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


पांच सितंबर को कैथीशंकरपुर गांव के पास से कार सवार बदमाश सजा ट्रेडर्स एंड कंपनी के कर्मचारियों से डीजी ट्रैकिंग मशीन लूट ले गए थे। ऐसी कई घटनाएं होने पर एसपी सुधीर कुमार सिंह ने स्वाट, सर्विलांस टीम और देवगांव थाना प्रभारी की टीम गठित कर मामले के खुलासे के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी देवगांव मंजय सिंह बृहस्पतिवार को गोसाईगंज में गश्त पर थे। स्वाट प्रभारी द्वितीय नंद कुमार तिवारी ने सूचना दी कि एक सिल्वर कलर की कार से पांच व बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति लालगंज से भीरा की तरफ जा रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी गोगही पुलिया के पास वाहन चेकिंग करने लगे। तभी लालगंज की ओर से  कार और बाइक सवार आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार दोनों पीछे मुड़कर भाग गए। कार चालक ने भी पीछे मोड़ने का प्रयास किया पर स्वाट टीम ने उन्हें दबोच लिया। 
विज्ञापन


पढ़ेंः टीका लगने के बाद भी डेल्टा वैरियंट का खतरा, बीएचयू में 14 लोगों पर शोध में 79 प्रतिशत में मिला स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में पन्नालाल निवासी कबीरपुर चकसुल्तान थाना बहरियाबाद, हरेंद्र रैदास पचारा थाना करंडर, राहुल रैदास सकरा हुसैनपुर थाना कोतवाली गाजीपुर व अनुराग सिंह निवासी प्रताप बिहार कालोनी थाना कोतवाली शहर बुलंदशहर और मोहम्मद राजू उर्फ नसरत निवासी सलेमपुर थाना बरौली बेगुसराय बिहार का निवासी है। वर्तमान में वह सेक्टर आठ बांस बल्ली मार्केट थाना सेक्टर 20 नोएडा में रह रहा था।

भागे हुए दोनों बाइक सवारों की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जानकीपुर गांव के पास शुक्रवार की अलसुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश राहुल ग्राम सिद्धनपुर थाना मैलानी व दूसरा प्रदीप ग्राम महरतल्ला थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी का निवासी है। दोनों को मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरोह के पास से 80 लाख कीमत की छह डीजी मशीनें, तीन तमंचे, कारतूस, लकड़ी के डंडे, कार व चोरी की बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed