फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in Azamgarh, Three robbers caught by police, one injured in retaliatory firing

आजमगढ़ में मुठभेड़ः तीन लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, जवाबी फायरिंग में एक घायल

Thu, 17 Mar 2022 06:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Mar 2022 06:24 PM IST
सार

पुलिस की घेराबंदी यह देख संदीप ने फायर झोंक दिया और खेत की तरफ भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें पैर में गोली लगने से संदीप वहीं गिर पड़ा।

विज्ञापन
Encounter in Azamgarh, Three robbers caught by police, one injured in retaliatory firing
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसमें एक मुठभेड़ में घायल भी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से लूट की एक बाइक, दो तमंचे व कारतूस आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बरदह पुलिस बुधवार की शाम भादो गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़ कर भागने लगे पर पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकला।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम रोशन लाल पुत्र रामाश्रय व रितिक पुत्र रमेश निवासी मानिकपुर सिधौना थाना मेंहनाजपुर बताया। इनके पास से लूट की एक बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। फरार हुआ संदीप पुत्र राम दुलार गंगवल थाना मेंहनाजपुर का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे

देर रात सूचना मिली कि फरार संदीप बर्रा गांव स्थित एक घर में छुपा है। इस पर पुलिस ने वहां घेराबंदी कर ली। यह देख संदीप ने फायर झोंक दिया और खेत की तरफ भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें पैर में गोली लगने से संदीप वहीं गिर पड़ा।

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तीन दिन पूर्व जिवली मोड़ से तीनों बदमाशों ने बाइक लूटी थी और उसी से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed