फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in Azamgarh injured Cow smuggler arrested with three accomplices by azamgarh with huge amount of banned meat

Encounter in Azamgarh: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल पशु तस्कर तीन साथियों संग गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद

Thu, 26 May 2022 12:07 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 26 May 2022 12:07 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार सुबह  मुठभेड़ में एक शातिर पशु तस्कर को उसके तीन साथियों संग गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली से घायल पशु तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Encounter in Azamgarh injured Cow smuggler arrested with three accomplices by azamgarh with huge amount of banned meat
इसी बाइक से भाग रहे थे पशु तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में गुरुवार अलसुबह पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर पशु तस्कर सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस, दो अवैध असलहा, कारतूस सहित दो बाइक बरामद हुए। सरायमीर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी ग्राम रामराय का पुरा स्थान से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक पांडेय फोर्स के साथ मौके पर मुस्तैद हो गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार चार लोगों को जब रुकने का इशारा किया गया तो वो भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल सहित चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर  लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाश मो. आमिर पुत्र मकसूद अहमद ग्राम शेरवां थाना सरायमीर (आजमगढ़) के साथ पुलिस ने जावेद अख्तर पुत्र शब्बीर अहमद ग्राम शेरवां थाना सरायमीर, मो. अब्दुल्लाह पुत्र मशरुफ अहमद ग्राम शेरवां थाना सरायमीर और मशरुफ अहमद पुत्र अब्दुल गनी ग्राम शेरवां थाना सरायमीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो असलहा, कारतूस, दो मोटरसाइकिल सहित 140 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed