फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   encounter in azamgarh Brother of main accused in Adarsh murder case arrested

Azamgarh News: आदर्श हत्याकांड के मुख्य आरोपी का भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 21 Sep 2022 11:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

आजमगढ़ में संगीत कलाकारों के गांव हरिहरपुर के रहने वाले आदर्श मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा की मंगलवार की रात गांव में स्थित शीतला माता मंदिर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
encounter in azamgarh Brother of main accused in Adarsh murder case arrested
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिहरपुर घराने के युवा तबला वादक आदर्श मिश्रा की हत्या में शामिल एक आरोपी बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है। आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आदर्श हत्याकांड में में नामजद अभियुक्त मोनू यादव खैरूद्दीनपुर पुलिया के पास मुठभेड़ में घायल हो गया।

विज्ञापन


बताया कि मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्त में आया मोनू यादव हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सुशील उर्फ गोल्डी यादव का भाई है। अभी इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुशील यादव के साथ ही दो अज्ञात फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


हत्यारोपी के निर्माण पर गरजा बुलडोजर
आदर्श मिश्रा की हत्या के मुख्य आरोपी के परिवार की ओर से पोखरे पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने बुधवार को ढहा दिया। पूरा परिवार घर छोड़ कर फरार है।  कंधरापुर क्षेत्र में संगीत कलाकारों के गांव हरिहरपुर के रहने वाले आदर्श मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा की मंगलवार की रात गांव में स्थित शीतला माता मंदिर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

encounter in azamgarh Brother of main accused in Adarsh murder case arrested
आदर्श मिश्रा के गांव पहुंचे डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला

राजेश मिश्रा ने घटना के बाबत गांव के ही रहने वाले सुशील उर्फ गोल्डी यादव पुत्र रामनयन यादव को मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया था। इसके साथ एक अज्ञात युवक भी तहरीर में शामिल है। वहीं राजस्व विभाग की टीम भी बुधवार को गांव में पहुंच गई।

मुख्य आरोपी के घर के सामने स्थित पोखरी की नापी की। इसमें मुख्य आरोपी के परिवार द्वारा पोखरी पर अवैध कब्जा पाया गया। इसके बाद जेसीबी लगाकर बाउंड्री, बड़दौर, एक कमरा, शौचालय आदि जो अतिक्रमण की जद में थे, ढहा दिया गया। इसके साथ ही पाट दी गई पोखरी की जमीन की खोदाई का कार्य भी शुरू करा दिया।

एसडीएम के साथ कई थानों की फोर्स रही

 मुख्य आरोपी गोल्डी यादव के परिवार द्वारा पोखरी पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए एसडीएम सदर न्यायिक विमल कुमार दुबे के नेतृत्व में तहसीलदार सदर उमाशंकर त्रिपाठी, लेखपाल के साथ ही कंधरापुर, बरदह व सिधारी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची थी। पहले नापी कर अतिक्रमण चिन्हित किया, इसके बाद जेसीबी लगा कर उसे ढहवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed