फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   EMT beaten up for refusing to complete fake target

Azamgarh News: फर्जी टारगेट पूरा करने से मना करने पर ईएमटी की पिटाई

Thu, 07 Sep 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
EMT beaten up for refusing to complete fake target
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पर तैनात ईएमटी को 108 और 102 एंबुलेंस की सेवा प्रदाता कंपनी के जिम्मेदारों ने बृहस्पतिवार की सुबह मारपीट कर घायल कर दिया। फर्जी टारगेट पूरा करने से इंकार करने पर वारदात हुई। ईएमटी की तहरीर पर बरदह पुलिस ने सेवा प्रदता कंपनी के चार जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

फर्जी आंकड़ा दिखाने के लिए सेवा प्रदाता ने बार-बार ईएमटी व पायलट पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे ही एक ई्रएमटी कर्मवीर सरोज पर भी कंपनी के जिम्मेदारों ने कम से कम 15 केस करने का फरमान सुनाया। कर्मवीर पहले मेंहनगर क्षेत्र में तैनात था। उसे हाल ही में ठेकमा में तैनात किया गया है। नया क्षेत्र होने के चलते उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। जिस पर कंपनी के एरिया मैनेजर वरूण यादव, मजहर हुसैन व अजय राय के साथ ही रिजनल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह ने सीएचसी ठेकमा पर बुलाकर गालियां दीं। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने पूरी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई शिकायती पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed