फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Employees staged a sit-in protest over not removing the clerk from the duty desk

Azamgarh News: ड्यूटी पटल से लिपिक को न हटाने पर कर्मचारियों का धरना

Tue, 22 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a sit-in protest over not removing the clerk from the duty desk
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सोमवार को डॉ. आंबेडकर डिपो कार्यालय के मुख्य द्वार पर रोडवेज कर्मचारियों ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। ड्यूटी पटल से लिपिक न हटाने पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने एआरएम के खिलाफ नारेबाजी की और मांगें पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई कर रहे संगठन के क्षेत्रीय मंत्री पीएन सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से कर्मचारियों की समस्याओं पर वार्ता हुई थी। वार्ता में मांग की गई थी कि ड्यूटी पटल पर तैनात वह लिपिक जो मजदूर संघ के पदाधिकारी भी हैं उन्हें हटाया जाए। इस संबंध में 19 जुलाई तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन तय समय सीमा तक कोई कदम नहीं उठाया गया। पीएन सिंह ने आरोप लगाया कि एआरएम संगठन के पत्रों की जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसी नाराजगी के चलते कर्मचारी क्षेत्रीय कार्यालय में धरने पर बैठे। श्रमिक समाज कल्याण संघ आजमगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र कुमार ने कहा कि गौरव दीक्षित द्वारा ड्यूटी देते समय जातिवाद किया जाता था। ड्यूटी देने में भेदभाव किया जाता था। धरना स्थल पर आरएम ने कर्मचारियों की बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। डॉ. आंबेडकर डिपो के एआरएम बीआर गौतम ने जानकारी दी कि गौरव दीक्षित, बीसी को तत्काल प्रभाव से समयपाल परिचालक पटल से हटाते हुए निर्देशित किया गया है कि वे अपनी आगामी ड्यूटी के लिए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी से संपर्क करें। साथ ही वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह गौरव दीक्षित से आवश्यकता अनुसार कार्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed