फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Employees' residence turned into ruins

खंडहर में तब्दील हुआ कर्मचारियों का आवास

Sun, 27 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Employees' residence turned into ruins
तहबरपुर। ब्लाक में बना कर्मचारियों का आवास खंडहर में तब्दील हो गया है जिसके कारण कर्मचारी निजी भवनों में रहने को मजबूर हैं। आसपास गंदगी का अंबार है। कर्मचारियों का आवास न होने के कारण विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सरकार विकास के तमाम कार्य करा रही है लेकिन इस विकास कार्य को गति देने वाले कर्मचारियों पर किसी ध्यान नहीं जा रहा है। वर्ष 1958 मे तहबरपुर को ब्लाक घोषित किया गया था। 1958 से1 962 तक ब्लाक के प्रथम ब्लाक प्रमुख रहे हरिहर प्रसाद राय के आवास में कार्यालय चला। इसके बाद वर्ष1962-/63 मे विकास खण्ड कार्यालय व कर्मचारियो के रहने के लिए आवासो का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन

आवासों का निर्माण होने के बाद कर्मचारी रहने लगे। बीच- बीच में आवासों का मरम्मत भी होता रहा। कुछ समय तो आवास ठीक रहा। देखरेख के अभाव में कर्मचारियो के आवास जर्जर हो गए। आवासों की छत व दीवारे टूट गयी है। भवन के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है जो बिषैले जीव जन्तुओं का बसेरा बन गया है। बता दें कि इसी आवास में आगनबाड़ी कार्यालय व गोदाम भी था। भवनो के जर्जर और जानलेवा हो जाने के कारण कर्मचारियों को निजी भवनो का सहारा लेना पड़ रहा है। यही नही परिसर में पानी/शौचालय/सुरक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। कर्मचारियो के परिसर में न रहने के कारण बिकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। आवास की समस्या के कारण कुछ कर्मचारी जहां शहर में मकान लेकर रहते हैं तो वहीं कुछ कर्मचारी अपने घरों से ही आते-जाते हैं। तहबरपुर की बीडीओ पुष्पा सोनकर ने बताया कि अभी बजट की कमी है इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। बजट मिलते ही आवास का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed