फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emera demands from Deputy CM to curb online business

एमरा ने डिप्टी सीएम से की आनलाइन कारोबार पर लगाम लगाने की मांग

Thu, 20 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Emera demands from Deputy CM to curb online business
डिप्टी सीएम डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को आल इंडिया रिटेल मोबाइल एसोसिएशन (एमरा) के पदाधिकारियों संग जूम एप के जरिए मीटिंग की गई। जिसमें एमरा के पदाधिकारियों ने आनलाइन कंपनियों द्वारा जरूरी सामानों की बजाए अन्य सामानों की डिलवरी करने पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही इससे भविष्य में उनके कारोबार पर पड़ने वाले प्रभावों से अवगत कराया गया। इसमें एमरा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष संजय मोदी ने भी अपनी बातों को रखा। संजय मोदी ने बताया कि इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष नीरज जौहर, सचिव अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष रतन मेघानी, ऐमरा के चेयरमैन कैलाश लख्यानी के साथ एमरा संगठन से अन्य लोग भी शामिल रहे।इसमें पदाधिकारियों ने आनलाइन कंपनियों द्वारा लॉक डाउन पीरियड में गैर जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी को रोकने की मांग की। उप्र एमरा के अध्यक्ष नीरज जौहर ने कहा कि आज जब प्रदेश का व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके किराया, बिजली, कर्मचारियों को सेलरी व सभी तरह के टैक्स दे रहा है ऐसी स्थिति में ये विदेशी मुट्ठी भर कंपनियां खुदरा बाजार को खत्म कर देंगी। लॉक डाउन के बाद बाजार खुलने पर डिमांड नहीं के बराबर रह जाएगी। डिप्टी सीएम से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विभूति प्रसाद ने अनुरोध करते हुए बताया कि प्रदेश में फ्लिपकार्ट और अमेजन द्वारा गैर जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी करके कोरोना कैरियर के रूप में कार्य किया जा रहा है। इसलिए आवश्यक है कि तत्काल प्रभाव से जरूरी वस्तुओं को छोड़ कर सभी गैर जरूरी वस्तुओं की डिलिवरी पर प्रतिबंध लगाया जाए। डिप्टी सीएम ने मोबाइल रिटेलर्स की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता से सुना और समस्याओं से सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि अति शीघ्र मुख्य मंत्री के सामने इस विषय को रखेंग। उन्होंने करोना काल के बाद व्यापारियों के साथ फिर संवाद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आनलाइन कंपनियों से देश और प्रदेश में आ रही दिक्कतों को प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री तक पहुंचाने का वादा किया। साथ ही शीघ्र लॉक डाऊन समाप्त होने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed