फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Embezzlement of lakhs in Hatwa Khalsa village in the name of development, notice issued

विकास के नाम पर हटवा खालसा गांव में लाखों का गबन, नोटिस जारी

Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Embezzlement of lakhs in Hatwa Khalsa village in the name of development, notice issued
विकास खंड मेंहनगर के ग्राम पंचायत हटवा खालसा का मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच की गई। जिसमें कई अनियमितता पाई गई। विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपये का गबन किया गया है। जिसे लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि हटवा खालसा में अनिल के घर से मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। जिसका सत्यापन किया गया तो मौके पर 57 मीटर लंबाई में सड़क बनी पाई गई। स्टीमेट के अनुसार 90 मीटर लंबाई है, जबकि मौके पर 57 मीटर लंबाई में सड़क बनी है। अनिल के घर से मंदिर तक सड़क बन चुकी है। जबकि कार्यदायी संस्था द्वारा द्घितीय किश्त की मांग की गई है। जबकि कार्य पूर्ण होने के बाद पहली किश्त का ही पूरी तरह से उपभोग नहीं किया गया है। वहीं मनरेगा कार्य से कतवारू के खेत से अवधेश के घर तक चकरोड निर्माण में 27453 रुपये का गबन हुआ है। इस कार्य पर भुगतान दिसंबर 2021 में हुआ है। वहीं पंचायत भवन का सत्यापन किया गया। जिसमें पंचायत भवन का अभी नींव स्तर तक पाया गया। इस पंचाययत भवन की प्रथम किश्त 10.41 लाख रुपये जारी हुई है। जो अभी ग्राम निधि के खाते में है। इस धनराशि में पांच लाख रुपये की धनराशि संबंधित सचिव व प्रधान द्वारा आहरित कर ली गई है। मौके पर कार्य मात्र 126568 रुपये का पाया गया। इस प्रकार 464431 रुपये का गबन किया गया है। इसके लिए पूर्व प्रधान रामअवध यादव, पूर्व सचिव एवं अवर अभियंता दोषी हैं। इस संबंध में इनके विरूद्घ निलंबन की कार्रवाई करते हुए वसूली एवं एफआईआर दर्ज कराने के लिए साथ-साथ शिथिल पर्यवेक्षण के लिए सहायक विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को उत्तरदायी मानते हुए इनके विरूद्घ कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। वहीं पाइप में 70446 रुपये, बेंचेज में 196800 रुपये व स्ट्रीट लाइट में 193550 रुपये का दुरुपयोग किया गया है। जिसे लेकर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed