{"_id":"61f97b7bd55d1b282435f06c","slug":"electricity-is-in-bad-condition-condition-of-roads-remains-the-same-azamgarh-news-vns636492149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली रही बदहाल, सड़कों की दशा जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली रही बदहाल, सड़कों की दशा जस की तस
विज्ञापन
मेहनगर तहसील।- ग्राउंड रिपोर्ट की फोटो
- फोटो : AZAMGARH
मेंहनगर। जिला मुख्यालय 28 किमी दक्षिण दिशा में स्थित मेंहनगर विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर वर्तमान में समाजवादी पार्टी के कल्पनाथ पासवान विधायक का कब्जा है। पांच साल विधायक रहते हुए क्षेत्र में कोई खास विकास नहीं किया है। पिछली सरकार से लंबित गोपालपुर में बन रहे औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका। क्षेत्र की कई सड़कें अभी भी आवागमन के लिहाज से सही नहीं है। बहुत सारी समस्याएं अभी भी बनी हुई है। हालांकि विधायक का दावा है कि उन्होंने क्षेत्र में विकास के बहुत से कार्य कराए हैं लेकिन प्रतिद्वंदी ने उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को सिरे से नकार दिया।
बोले विधायक
वर्तमान विधायक कल्पनाथ पासवान ने कहा कि विधायक निधि से कोरोना संक्रमण काल के चलते बहुत कार्य नहीं कराए जा सके। लेकिन प्रयास करके ग्राम खुंटवां चक खुंटवां के पास शारदा सहायक खंड 23 पर आवागमन के लिए पुल का निर्माण, मेंहनगर के कुसुमुलिया गांव, लौदह, धरनीपुर, पवनी कला, खजूरी सहित कई दर्जनों गांवों में सीसी रोड, पिच सड़क सहित तरवां ब्लाक, पल्हना, जहानागंज के आंशिक गांवों में सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित पेयजल के लिए कार्य कराया गया है।
विधायक द्वारा गिनाई गई उपलब्धियां
- छह करोड़ 20 लाख रुपये लोगों की बिमारी पर ईलाज के लिए दिया।
- क्षेत्र में सडकों के निर्माण के लिए खर्च किया गया।
- गांवों में सम्पर्क मार्ग बनाने के लिए सीसी रोड का निर्माण कराया गया।
- क्षेत्र में शारदा सहायक खंड-23 पर पुल का निर्माण कराया।
बोले प्रतिद्वंदी
पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ी और दूसरे नंबर पर रही मंजू सरोज ने कहा कि यूं तो भाजपा की सरकार रही और विधायक निधि भी जारी हुई। लेकिन वर्तमान विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। मेरे द्वारा प्रयास करके बिंद्राबाजार से चिरैयाकोट वाया बेल्थरा (बलिया) टू लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मुहम्मदपुर ब्लाक के सुल्तानपुर व मकदूमपुर गांव के लिए शासन स्तर से संपर्क मार्ग का निर्माण, साथ ही गोपालपुर गांव में फायर बिग्रेड स्टेशन के निर्माण के लिए धन का आवंटन कराया गया है। यहां स्वभास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल के साथ ही किसानों की समस्याओं के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना है।
विज्ञापन
प्रतिद्वंदी के आरोप
- विकास के नाम पर विधायक ने क्षेत्र में कुछ नहीं किया।
- बिंद्राबाजार से चिरैयाकोट होते हुए बेल्थरा तक मार्ग को टूलेन हमने करवाया।
- गोपालपुर में फायर स्टेशन के लिए धन स्वीकृत कराया।
- सुल्तानपुर व मकदूमपुर गांव के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कराया।
मतदान केंद्र व बूथों की स्थिति
कुल मतदान केंद्र: 270
कुल मतदेय स्थल: 469
क्रिटिकल बूथ: 47
वल्नरेबल बूथ: 47
मतदाताओं की स्थिति
पुरुष मतदाता: 1918114
महिला मतदाता: 211076
थर्ड जेंडर: 22
कुल मतदाता: 402912