फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity in many villages cut by storm

आंधी-पानी से कई गांवों की बिजली कटी

Sun, 31 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity in many villages cut by storm
आजमगढ़। जनपद में शनिवार की देर शाम जनपद में आई आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई। वहीं आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए ओर तार टूट गए। इससे कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं कई लोगों के टिनशेड आदि आंधी में उड़ गए। पवई विकास खंड में ओले भी पड़े।
विज्ञापन

जनपद में विगत कई दिनों धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल थे। सुबह 10 बजे से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो जा रही थी। जिसके कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा था। लेकिन शनिवार की देर शाम आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। वहीं दूसरी तरफ सड़कों के किनारे और सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर गया। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बारिश ने किसानों की फसलों और आम जनमानस को राहत पहुंचाई है। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उप केंद्र सरायमीर की विद्युत आपूर्ति शनिवार को आंधी पानी आने के कारण ठप हो गई है । जिससे करीब 55 ग्राम पंचायतों समेत सरायमीर कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है। फूलपुर रेलवे क्रासिंग के समीप 33 हजार की मेन केबिल जल गई। विद्युत उपकेंद्र सरायमीर के लाइनमैनों की टीम पहुंच कर शनिवार की रात में ही केबिल जोड़ दिया। लेकिन सप्लाई आन होते ही पुन: जल गई। इतना ही नहीं विद्युत उपकेंद्र पुष्प नगर के 57 गांव एवं विद्युत उपकेंद्र गद्दोपुर के 25 गांवों की भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत उपकेंद्र के जेई आशुतोष गुप्ता ने कहा के आजमगढ़ से केबल ज्वाइंटर को बुलाया गया है। केबिल ज्वाइंटर आ गए है दर्जन भर लोग लगे हुए है। आपूर्ति जल्द बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed