{"_id":"612e642d8ebc3e74e856ce71","slug":"electricity-department-cut-off-the-power-of-government-offices-azamgarh-news-vns6090111180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग ने सरकारी कार्यालयों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग ने सरकारी कार्यालयों की बिजली काटी
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली विभाग का सरकारी कार्यालयों पर करोड़ों रुपये का बकाया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के सख्त निर्देश के बाद बकायेदार विभागों के खिलाफ अभियान चलाया गया और उनकी बिजली काट दी गई।
बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को लगभग आठ लाख बकाया होने पर समाज कल्याण विभाग, 17 से 18 लाख बकाया होने पर बीएसएनएल, लगभग 10 लाख का बकाया होने पर रजिस्ट्री आफिस की बिजली काट दी। समाज कल्याण विभाग ने मंगलवार को साढ़े सात लाख रुपये जमा किए तो उनका कनेक्शन जोड़ दिया गया।
एसडीओ टाउन प्रथम विरेंद्र सिंह ने बताया कि पीडब्लूडी व बेसिक शिक्षा विभाग पर करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया है। बकायेदारों में सर्किट हाऊस व डाकबंगला भी हैं। नगर पालिका पर दस लाख रुपये का बकाया है। पुलिस विभाग ने तीन दिन पूर्व 1.03 करोड़ का भुगतान कर दिया था, जिसके चलते उनकी बिजली नहीं काटी गी।
विज्ञापन
शासन व एमडी के निर्देश पर बड़े सरकारी बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। सभी को पूर्व में ही बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी कर दी गई थी। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सरकारी विभागों के साथ ही बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई लगातार की जा रही है।
- अरविंद कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम।