फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electric train ran between Shahganj to Aztamgarh

शाहगंज से आजतमगढ़ के बीच दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Sun, 30 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electric train ran between Shahganj to Aztamgarh
शाहगंज रेल पथ का निरीक्षण करते आरएस (कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी) मोहम्मद लतीफ खान, डीआरएम राम आश्रय प - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शाहगंज से आजमगढ़ के बीच रेलवे का विद्युतीकरण सफल पाया गया है। जल्द ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन का संचालन होने लगेगा। पूर्वोत्तर रेलवे परिमंडल के संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान ने शनिवार को आजमगढ़-शाहगंज के बीच विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। उसके बाद 110 किलोमीटर की रफ्तार से विद्युत ट्रेन दौड़ा गई, जिसने 41 मिनट में 57 किलोमीटर दूरी तय कर ली। रेल संरक्षा आयुक्त ने सबसे पहले आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। विद्युत उपकेंद्र, वायर, पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्म क्लियरेंस आदि को देखा। उन्होंने पाया कि सभी कार्य मानक के अनुरूप हैं। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय, मुख्य विद्युत इंजीनियर एके शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजीव कुमार, राहुल श्रीवास्तव स्टेशन अधीक्षक डीबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उसके बाद संरक्षा आयुक्त टावर वैगन से आजमगढ़-फरिहा ब्लाक सेक्शन का निरीक्षण किया। आजमगढ़-फरिहा रेल खंड पर ओवर हेड विद्युत लाइन क्रासिंग का माप किया। फरिहा स्टेशन का निरीक्षण किया और विद्युतीकरण का काम देखा। सरायमीर के पावर सब स्टेशन पहुंचे पर जाकर बिजली का काम देखा। खुरासन रोड रेलवे स्टेशन और शाहगंज के पावर सब स्टेशन पहुंचे पर जाकर विद्युतीकरण के काम की जांच की। विद्युतीकरण के अनुरूप समपार फाटकों बूम लॉक व हाइट गेजों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

उनके निरीक्षण के बाद बिजली के इंजन वाली स्पेशल ट्रेन को इस रूट पर दौड़ाया गया। वह अधिकतम 110 किलोमीटर की गति तक पहुंची। महज 41 मिनट में ट्रेन शाहगंज से आजमगढ़ पहुंच गई। अधिकारियों ने परीक्षण सफल होने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed