फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electric pole broken by a machine, the road was blocked for three hours

कंबाइन मशीन से टूटा बिजली का खंभा, तीन घंटे बाधित रहा मार्ग

Wed, 18 Nov 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Electric pole broken by a machine, the road was blocked for three hours
अजमतगढ़ अमिला मार्ग पर टूटे विद्युत पोल को हटाने के लिए सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड नंबर चार में अमिला-अजमतगढ़ मार्ग पर लगे बिजली के खंभे से कंबाइन मशीन टकरा गई। इससे जर्जर खंभा टूट कर गिर गया। खंभा गिरने से मार्ग पर सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक आवागमन बाधित रहा। बिजली का खंभा टूट कर गिरने से गुस्साए ग्रामीणों ने अजमतगढ़-अमिला मार्ग को बांस और बल्ली लगाकर जामकर दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर बिजली के खंभे को हटाने को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। नगर पंचायत की ओर से खंभे की व्यवस्था करने के बाद ग्रामीणों ने जाम को समाप्त किया। इस दौरान प्रदीप साहनी, सवर्ण साहनी, सोबरन साहनी, चंद्रमा साहनी, दुलारे साहनी, राजू साहनी, रामजन्म साहनी, प्रमोद साहनी, चंद्रिका साहनी, रामा साहनी, महेंद्र साहनी, विशाल साहनी, मोती साहनी, केदार साहनी, श्रीराम साहनी, सुरेंद्र साहनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed