फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electric current of lies on death...The wire which had no electricity for 25 years, took the life of the teenager

Azamgarh News: मौत पर झूठ का करंट...जिस तार में 25 साल से नहीं आई बिजली, उसने ले ली किशोर की जान

Fri, 13 Sep 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Electric current of lies on death...The wire which had no electricity for 25 years, took the life of the teenager
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के पांडेय का पूरा अंबारी में बाजरे के खेत में बुधवार को मिले किशोर के शव को लेकर पुलिस का दावा किसी के गले नहीं उतर रहा है। परिजनों ने गांव के ही उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मौत करंट लगने से हुई, जबकि, इस पर परिजन ही नहीं गांव वाले भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। उनका कहना है कि आखिर जिस तार में 25 साल से करंट ही नहीं आया, उसने हर्षित की जान कैसे ले ली। इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

अंबारी के पांडेय का पूरा गांव निवासी हर्षित चौबे (16) पुत्र मुकेश चौबे की मौत बिजली का करंट से होने की बात कही जा रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने भी इस बात की पुष्टि की है। हत्या का आरोप लगा रहे हर्षित के दादा त्रिलोकी नाथ चौबे, पिता मुकेश चौबे, मां प्रेमशीला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हैरान हैं। इस मामले में पुलिस गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि जिस बिजली के तार में 25 साल से करंट नहीं आ रहा है, उससे कैसे हर्षित की मौत हो सकती है। वर्षों पहले इस फीडर से जब शाहगंज जौनपुर से फूलपुर को बिजली मिलती थी तब करंट आता था। मौत पर पुलिस के दावे को लेकर परिजनों में नाराजगी है।
विज्ञापन

00
जब जौनपुर जिले के शाहगंज से फूलपुर को बिजली जाती थी, तब इस तार - खंभे का इस्तेमाल होता था। लेकिन, जब फूलपुर में 132 केवीए पावर स्टेशन की स्थापना हो गई, तब से यह लाइन बंद है। करीब 25 साल पहले इसमें करंट आता था। मनीष कुमार, अवर अभियंता विद्युत फूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा भी जांच चल रही है। सभी बिंदुओं पर पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।- गंगा राम बिंद, प्रभारी कोतवाली/अपराध निरीक्षक फूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed