{"_id":"5de40a308ebc3e54a64f58b8","slug":"election-student-azamgarh-news-vns4974348130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिब्ली में अब्दुर रहमान] डीएवी में अमर बहादुर के सिर बंधा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिब्ली में अब्दुर रहमान] डीएवी में अमर बहादुर के सिर बंधा ताज
विज्ञापन
आजमगढ़। छात्रसंघ चुनाव को लेकर रविवार को शहर में सुबह से ही गहमा-गहमी की स्थिति थी। शहर के दो प्रतिष्ठित महाविद्यालयों शिब्ली पीजी कॉलेज व डीएवी पीजी कॉलेज के साथ ही श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंडेश्वर पर छात्रसंघ का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इसके पश्चात मतगणना कर देर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिये गये। नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिला कर पदभार भी ग्रहण करा दिया गया। इसके पश्चात विजेता प्रत्याशियों को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में उनके घरों को रवाना कर दिया।
शिब्ली पीजी कॉलेज: अब्दुर रहमान अध्यक्ष, विवेक बने महामंत्री
शिब्ली पीजी कालेज में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। 10 बजे तक मतदान काफी धीमा रहा, लेकिन उसके बाद बूथों पर मतदाता उमड़ पड़े और कई बूथों पर लंबी लाइन लग गई। मतदान की समाप्ति तक लगभग 41.8 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दो बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर 2493 मत प्राप्त कर अब्दुर रहमान विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अश्वनी मिश्रा (1410) को पराजित किया। तीसरे नंबर पर 233 मत प्राप्त कर मोहम्मद नेहाल रहे। महामंत्री पद पर विवेक सिंह ने 1366 मत प्राप्त कर जीत दर्ज किया। उन्होंने मो. रय्यान (1056) को पराजित किया। अन्य प्रत्याशियों में फैजुर्रहमान अंसारी को 995 व मंजर खान को 722 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर सत्यम शुक्ला (597) ने जीत दर्ज की। अन्य प्रत्याशियों सैय्यद मो. बाकर को 548 व मो. मुस्तकीम अंसारी को 389 मत मिले। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर शाहबाज (646) ने जीत दर्ज की। आदिल जुबैर को 478 व प्रभाकर को 361 मत प्राप्त हुए।
वाणिज्य संकाय में ओबैदुल्लाह तबरेज 271 मत प्राप्त कर विजयी रहे। सैय्यद नबील को 238, मो. साजिद को 135 व मो. यूनुस 117 मत मिले। विधि संकाय में भुपेंद्र प्रताप यादव ने 166 मत प्राप्त कर जीत दर्ज किया। 148 मतों के साथ अब्दुल रहीम दूसरे स्थान पर रहे। शिक्षा संकाय में मो. जाहिद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गये थे। चुनाव अधिकारी डॉ. जियाउर्रहमान खां ने बताया कि कुल 10614 मतदाता छात्रों में से मात्र 4183 ने ही मतदान में हिस्सा लिया। परिणामों की घोषणा के बाद प्राचार्य डॉ. मसूद अख्तर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिला कर छात्रसंघ का गठन कर दिया। शांतिपूर्ण चुनाव कराने में चीफ प्राक्टर डॉ. मो. खालिद, चुनाव प्रेक्षक डॉ. जहूर आलम, डॉ. शफकत अलाउद्दीन, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. मीसम अब्बास, डॉ. बीके सिंह, डॉ. अलाउद्दीन, कलीम अहमद, डॉ. आजाद इस्लाही, डॉ. जाहिद आदि का महात्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज: अमर बहादुर अध्यक्ष, शैलेश बने महामंत्री
डीएवी पीजी कालेज का चुनाव कुछ ज्यादा हंगामेदार रहा। यहां वोटिंग से लेकर परिणाम घोषित होने तक हंगामें की स्थिति देखने को मिली। चुनाव अधिकारी डॉ. दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अमर बहादुर यादव 1258 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अनूप राय (763) को पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर 1188 मत प्राप्त कर प्रवीण उपाध्याय विजय रही। उन्होंने नरसिंह यादव (793) को पराजित किया। महामंत्री पद पर शैलेश कुमार ने 679 मत प्राप्त कर जीत दर्ज किया। प्रियंका यादव 645 मत प्राप्त कर दूसरे व मंजीत यादव 591 मत तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त मंत्री पद पर दीपक पाठक ने 1134 मत प्राप्त कर जीत दर्ज किया। 610 मतों के साथ हिमांशु मद्धेशिया दूसरे स्थान पर रहे। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर श्रवण यादव 666 ने जीत दर्ज किया। इस पद पर अंशुल यादव 548 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं विज्ञान संकाय पर श्रवण सिंह चावला व वाणिज्य संकाय पर विवेक चौबे पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गये थे। महाविद्यालय में कुल चार हजार के लगभग वोटर थे। जिसमें 2038 मतदाता छात्रों ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। परिणाम घोषित होने के पश्चात विजेताओं को शपथ दिला कर छात्रसंघ का गठन कर दिया गया। इसके पश्चात पुलिस प्रशासन ने सभी विजेताओं को अपने वाहन से उनके घरों पर पहुंचा कर छोड़ दिया।
सुरक्षा के किए गए थे कड़े इंतेजाम
छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए शिब्ली पीजी कालेज व डीएवी पीजी कॉलेज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शिब्ली पर शहर कोतवाली पुलिस के अलावा मुबारकपुर, गंभीरपुर, तरवां, बरदह थाना की पुलिस फोर्स व एसओ के साथ ही दो प्लाटून पीएसी व भारी संख्या में महिला आरक्षियों की तैनाती थी। यहां एसपी सिटी पंकज पांडेय मोर्चा संभाले हुए थे। वहीं डीएवी पर शहर कोतवाली पुलिस के अलावा कंधरापुर, निजामाबाद, रानी की सराय एसओ मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। यहां भी एक प्लाटून पीएसी व महिला आरक्षी की ड्यूटी लगी थी। यहां का मोर्चा एसपी ग्रामीण एनपी सिंह संभाल रहे थे।
महाविद्यालयों के पास था मेले जैस माहौल
छात्रसंघ चुनाव के चलते महाविद्यालयों के पास मेले जैसा नजारा देखने को मिल रहा था। सडक़ पर जगह-जगह विभिन्न खाद्य सामग्रियों की दुकानें सजी हुई थी तो वहीं मतदाता छात्रों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक हाथ जोड़ते व पैर छूते नजर आ रहे थे। वहीं कई प्रत्याशियों के द्वारा चार पहिया वाहनों से भी मतदाताओं को लाया व ले जाया जा रहा था। अध्यक्ष व महामंत्री पदों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लाने व पहुंचाने के लिए कई चार पहिया व दो पहिया वाहनों का इंतजाम किये हुए थे।
पंपलेट से पट गई थी सड़कें
शहर के दोनों महाविद्यालयों के आसपास की सड़क मतदान शुरू होने के बाद से ही पंपलेट से पट गई थी। प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के पंपलेट देकर वोट देने की अपील तो कर रहे थे वहीं गड्डी की गड्डी पंपलेट सड़क पर उड़ाई भी जा रही थी। शिब्ली कॉलेज के पास पहाड़पुर तिराहे से एसकेपी इंटर कॉलेज तक की सड़क व डीएवी कॉलेज के पास गांधी तिराहे से कालीचौरा तिराहे तक की सड़क पूरी तरह से पंपलेट से पट गई थी।
दिन भर सडक़ पर हुड़दंग करते रहे समर्थक
छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशी सुबह मतदान के दौरान और फिर मतगणना के चलते कालेज परिसर में ही पड़े रहे। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक दिन भर कालेज के आसपास के क्षेत्रों में हुड़दंग करते नजर आये। शिब्ली पीजी कॉलेज पर पांडेय बाजार चौराहा व पहाड़पुर तिराहे पर समर्थक जम कर नारेबाजी में जुटे रहे तो वहीं डीएवी पर गांधी प्रतिमा व आसपास के क्षेत्र में समर्थकों का हुड़दंग परिणाम घोषित होने तक जारी रहा।
छात्रसंघ चुनाव में लगा जय अखिलेश का नारा
डीएवी पीजी कालेज पर चुनाव तो छात्रसंघ का हो रहा था लेकिन नारा जय अखिलेश का लग रहा था। डीएवी में अध्यक्ष पद पर अनूप राय व अमर बहादुर यादव के बीच मुकाबला था। अमर बहादुर यादव समर्थक लगातार जय अखिलेश का नारा लगा रहे थे।
शपथ के बाद घर भेजे गए प्रत्याशी
मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालयों में विजेताओं को शपथ ग्रहण करा कर छात्रसंघ का गठन कर दिया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय व पुलिस प्रशासन ने विजेताओं को अपनी सुरक्षा में लेकर उनके घर पहुंचा था। पुलिस प्रशासन इतना सक्रिय रहा कि किसी भी विजेता प्रत्याशी को जुलूस निकाल कर जीत का जश्र सडक़ पर मनाने का मौका ही नहीं दिया।