{"_id":"68ee92c691c1dc6c3d007d6e","slug":"elderly-man-who-went-to-save-child-dies-in-scuffle-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-139202-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बच्चे को बचाने गए बुजुर्ग की धक्का-मुक्की में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बच्चे को बचाने गए बुजुर्ग की धक्का-मुक्की में मौत
विज्ञापन
बूढ़नपुर। थाना अतरौलिया क्षेत्र के धनघटा गांव में रविवार को एक बच्चे के विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। बच्चे को बचाने गए बुजुर्ग को धक्का देने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रेमकला पत्नी स्व. पिंटू राजभर का छह वर्षीय पुत्र विनायक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रमेश उर्फ गोली पुत्र फिरतू वहां आया और विनायक से झगड़ने लगा। रमेश द्वारा बच्चे को पकड़ने और नाखून लगने से चोट लगने पर विनायक रोने लगा।
बच्चे की आवाज सुनकर उसकी मां प्रेमकला और दादा चंद्रभान राजभर 65 वर्ष बाहर निकले और रमेश को मना किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि रमेश ने चंद्रभान का गला पकड़कर उन्हें जोर से धक्का दे दिया, जिससे वे गिर पड़े।
विज्ञापन
लोगों की मदद से चंद्रभान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रमेश उर्फ गोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।