{"_id":"6a79910a9b663039e90d7fda","slug":"elderly-man-dies-in-collision-between-motorcycle-and-bicycle-in-azamgarh-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: आजमगढ़ में बाइक ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: आजमगढ़ में बाइक ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम
Mon, 10 Aug 2026 02:24 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:24 PM IST
सार
जिले के रानी की सराय के दिलौरी बाजार के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर मारी, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा दिलौरी बाजार के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बाइक सवारी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अल्लीपुर गांव निवासी कामता प्रसाद मौर्य (75) रविवार को किसी काम से दिलौरी बाजार गए थे। शाम को काम निपटाकर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। वह अभी दिलौरी बाजार के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि कामता प्रसाद उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कामता प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह तीन पुत्र और एक पुत्री के पिता थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।