फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elderly died due to lightning, 13 people were scorched

बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की गई जान, 13 लोग झुलसे

Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly died due to lightning, 13 people were scorched
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई वहीं एक खेत में धान की रोपाई कर रहे 13 मजदूर झुलस गए। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकिया गारोपुर गांव निवासी कांता यादव (65) पुत्र स्व. रामदेव शनिवार को गांव के सिवान में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बजाए दुर्वासा धाम पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं क्षेत्र के बेला इमादपुर गांव में शनिवर की सुबह गिरी बिजली की चपेट में आकर धान की रोपाई कर रहे 13 मजदूर झुलस गए। एक साथ दर्जन भर से अधिक लोगों के झुलस जाने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बेला इमादपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में शनिवार की सुबह धान की रोपाई हो रही थी। 13 मजदूर धान की रोपाई में लगे हुए थे। साढ़े नौ बजे के आसपास अचानक बरसात शुरू हो गई। जिस पर सभी मजदूर खेत से बाहर निकल कर पास स्थित एक बबूल के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिरी और नीचे खड़े सभी मजदूर चपेट में आने से झुलस गए। एक साथ 13 लोगों के बिजली से झुलसने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। झुलसे लोगों में करिश्मा (22), सुशीला (30), रेशमा (18), सुशील (35), इंद्रजीत (50), मूलादेवी (34), चंद्रा (18), सरिता (45), शारदा (35), चंद्रकला (36), प्यारी (40) शशिकला (30) कलावती (60) शामिल है। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया। एक साथ 13 से अधिक लोगों को इलाज के लिए पहुंचने पर अस्पताल की व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। बेड की कमी के बीच किसी तरह सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। फिलहाल सभी झुलसे लोगों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed