{"_id":"64fb634ad785a81a930b4616","slug":"elder-brother-beaten-to-death-with-sticks-in-land-dispute-azamgarh-news-c-20-vns1017-354493-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: भूमि विवाद में बड़े भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: भूमि विवाद में बड़े भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमजेपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे जमीन को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे से पीट कर छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने छोटे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
बसही जरमेजयपुर गांव निवासी राजनरायन सरोज (45) ट्रक चालक था। तीन दिन पूर्व वह कोलकाता से घर लौटा था। उसका छोटे भाई नरायन सरोज से भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम इसी भूमि विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। तभी नरायन सरोज की ओर से लोगों ने लाठी-डंडे से राजनरायन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजनरायन को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। शुक्रवार को पुलिस ने नरायन सरोज उसकी पत्नी सुनीता और पुत्र साहिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
कोट...
छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की है। छोटे भाई, उसकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवचना कर रही है। जल्द ही सभी पुलिस के शिकंजे में होंगे। -अरुण कुमार दीक्षित, एएसपी ग्रामीण