{"_id":"695585b92d9d009cc60ccf08","slug":"eight-people-have-been-arrested-for-forming-a-gang-and-spreading-terror-on-social-media-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-143131-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दहशत फैलाने वाले आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दहशत फैलाने वाले आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर भय और दहशत फैलाने वाले आठ लोगों को जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर “बाहुबली 9999” और “5050” नामक आईडी से यह गैंग सक्रिय था, भड़काऊ और डर पैदा करने वाली गतिविधियों से क्षेत्र में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा था।
बताया कि जांच में सामने आया कि गैंग का लीडर जीयनपुर कोतवाली के भरौली गांव निवासी रामचंद्र उर्फ मैकू है। गैंग के अन्य सदस्य भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। बुधवार को पुलिस ने शाहपुर नेवादा निवासी अजय यादव, खतीबपुर निवासी रामरतन यादव व भोलेनाथ यादव, दाउदपुर निवासी उपेंद्र यादव, शाहपुर नेवादा निवासी आर्यमान यादव, जमीन सिकरौरा निवासी अंकित कुमार, खतीबपुर निवासी राजकुमार और दाउदपुर निवासी आदित्य यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अफवाह, भय या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपत्तिजनक या भ्रामक सोशल मीडिया गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।